Home » Uncategorized » राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान: दिल्ली में सम्मानित हुआ हिमाचल: ‘अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ पर राज्य को मिला विशेष पुरस्कार

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान: दिल्ली में सम्मानित हुआ हिमाचल: ‘अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ पर राज्य को मिला विशेष पुरस्कार

लाइव हिमाचल/शिमला: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षरता हासिल करने की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, जहाँ राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से यह पुरस्कार प्राप्त किया। वर्तमान में 99.5 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ देश में गोवा के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे हिमाचल के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि आजादी के समय राज्य की साक्षरता दर महज 5 प्रतिशत थी। शिक्षा मंत्री ने इस सफलता का श्रेय प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की दूरदर्शी सोच और 1960-70 के दशक में आर्थिक सीमाओं के बावजूद बजट का 18 से 20 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने वाली सरकारों को दिया। साक्षरता के इस पड़ाव को पार करने के बाद अब सरकार का मुख्य ध्यान शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर है, क्योंकि पिछले 15 वर्षों में सरकारी स्कूलों में 4 लाख विद्यार्थी कम हुए हैं और कम छात्र संख्या के कारण करीब 1500 स्कूलों को बंद, मर्ज या डाउनग्रेड करना पड़ा है। इस चुनौती से निपटने के लिए शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के पारदर्शी तबादलों, निश्चित कार्यकाल, सत्र के बीच ट्रांसफर पर रोक और बैकडोर एंट्री खत्म करने के साथ-साथ केवल जरूरत के आधार पर ही नए संस्थान खोलने पर बल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *