लाइव हिमाचल/कसौली/हेमेंद्र कंवर: कृषि विभाग द्वारा विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत पट्टा बारियां में एक किसान गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी डॉ. रमेश कपूर, आत्मा धर्मपुर से खंड तकनीकी प्रबंधक गौरव ठाकुर और सहायक तकनीकी खंड प्रबंधक संजय चौधरी ने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती और विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने भी अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए। इस गोष्ठी में आसपास के गाँवों से करीब 150 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 60 प्रतिशत महिला किसानों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर संजीव कुमार, ध्यान सिंह, रोशन दीन, स्वाति ठाकुर, रक्षा वर्मा, ज्योति, सुरेंद्र, राहुल और कृष्णा देवी सहित कई स्थानीय किसान मौजूद रहे।





