Home » Uncategorized » पट्टा बारियां में किसान गोष्ठी का आयोजन: प्राकृतिक खेती और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू हुए किसान…

पट्टा बारियां में किसान गोष्ठी का आयोजन: प्राकृतिक खेती और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू हुए किसान…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/कसौली/हेमेंद्र कंवर : कृषि विभाग के माध्यम से विकास खण्ड पट्टा की ग्राम पंचायत पट्टा बारियां मे एक किसान गोष्टी का आयोजन किया गया, जिस में कृषि विकास अधिकारी डॉक्टर रमेश कपूर, आत्मा धर्मपुर से खण्ड तकनीकी प्रबंधक गौरब ठाकुर, सहायक तकनीकी खण्ड प्रबंधक संजय चौधरी, ने आसपास के गाँवों से आये किसानों को प्राकृतिक खेती, विभाग की सभी कल्याण कारी योजनाओं से किसानों के अवगत कराया, कृषि विकास अधिकारी डॉक्टर कपूर ने विभाग की योजनाओं को विस्तृत रूप से किसानो को बताया। प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने भी अपने अनुभव से किसानो को प्राकृतिक खेती पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस आयोजन मे करीब 150 किसान उपस्थित रहें जिसमें 60% महिला किसान थे। गोष्टी के दौरान जल पान का प्रबंध भी किया गया। इसमे संजीव कुमार, ध्यान सिंह, रोशन दीन, स्वाति ठाकुर रक्षा वर्मा, ज्योति, सुरेंद्र, राहुल, कृष्णा देवी, आदि किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *