Home » Uncategorized » राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत पौधारोपण…

राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत पौधारोपण…

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में पर्यावरण संरक्षण और माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ वृक्षारोपण अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में वान, कैंथ, जैकरैंडा सहित कई स्थानीय प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधा भेंट किया गया और उन्हें अपनी माँ के साथ मिलकर पौधा लगाने तथा उसकी निरंतर देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रेनू सूद ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग से केशव दत्त, शीतला देवी, भूदेव वर्मा, प्रभा, रेनू, श्वेता, योगेश, लता देवी तथा ईको क्लब समन्वयक पवन कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय योगदान देते हुए बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *