Home » Uncategorized » बेटे-बेटी को स्कूल छोड़ने गई थी मां, रास्ते में रंगड़ों ने कर दिया हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

बेटे-बेटी को स्कूल छोड़ने गई थी मां, रास्ते में रंगड़ों ने कर दिया हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

मंडी: उपमंडल जोगिंद्रनगर के द्राहल क्षेत्र में स्कूल बच्चों को छोड़ने पहुंची एक महिला और उसके दो बच्चों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। हमले में मां समेत दोनों बच्चे घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मतकेहड़ निवासी संगीता (28) अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने द्राहल स्कूल पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक रंगड़ों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। रंगड़ों ने महिला के शरीर के कई हिस्सों पर डंक मार दिए। बचाव के दौरान उनके आठ वर्षीय बेटे साहिल और 13 वर्षीय बेटी मुस्कान भी चपेट में आ गए। हमले में संगीता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दोनों बच्चों को भी गहरे घाव आए हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को तुरंत नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि रंगड़ों के हमले में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *