Home » Uncategorized » कुनिहार में आधी रात को पुलिस का एक्शन: जाडली में 3.83 ग्राम हेरोइन समेत 4 गिरफ्तार, मंडी और शिमला के निकले आरोपी…

कुनिहार में आधी रात को पुलिस का एक्शन: जाडली में 3.83 ग्राम हेरोइन समेत 4 गिरफ्तार, मंडी और शिमला के निकले आरोपी…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: नशे के काले कारोबार पर प्रहार करते हुए पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने बीती रात बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकाम जाडली में विशेष नाकाबंदी की गई। गया, तो उसमें सवार चार युवकों के कब्जे से 3.83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशे की खेप और तस्करी में इस्तेमाल की गई आल्टो कार को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपियों की पहचान आदित्य शर्मा पुत्र कीर्ति प्रकाश निवासी गाँव व डाकखाना चुराग, तहसील करसोग, जिला मंडी (हि.प्र.), आयु 31 वर्ष, इंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गाँव कमलाटू, डाकखाना क्यार कोटी, तहसील व जिला शिमला (हि.प्र.), आयु 39 वर्ष, सौरभ पुत्र स्वर्गीय भगत राम कौशल निवासी गाँव व डाकखाना चुराग, जिला मंडी (हि.प्र.), आयु 31 वर्ष, तथा गौरव पुत्र स्वर्गीय भगत राम कौशल निवासी गाँव व डाकखाना चुराग, जिला मंडी (हि.प्र.), आयु 35 वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गहन पूछताछ के बाद, BNSS के नए प्रावधानों के तहत धारा 35(3) का नोटिस देकर आरोपियों को पाबंद किया गया है। पुलिस अब इन युवकों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इस अवैध धंधे में कब से संलिप्त थे। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि नशे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]