Home » Uncategorized » सोलन में अवैध शराब के जखीरे पर पुलिस का छापा: 15 पेटियां बरामद, नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार…

सोलन में अवैध शराब के जखीरे पर पुलिस का छापा: 15 पेटियां बरामद, नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार…

सोलन: सोलन में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामला सोलन के फॉरेस्ट रोड का है, जहां एक किराये के कमरे में अवैध शराब का जखीरा छिपाया गया था। SIU टीम ने जब दबिश दी, तो वहां से 14 पेटियां देसी शराब ‘संतरा नॉटी नंबर 01’ और 1 पेटी अंग्रेजी शराब ‘रॉयल स्टैग’ बरामद हुई। कुल 15 पेटियों के साथ मौके पर एक
मौजूद व्यक्ति की पहचान सुदर्शन थापा पुत्र मन बहादुर, मूल निवासी नेपाल, वर्तमान में किरायेदार समीप मुख्य डाकघर, सोलन, तहसील एवं जिला सोलन, उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई। वहीं आरोपी उक्त शराब के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गई। जिसके तत्पश्चात आरोपी को BNSS की धारा 35(3) के अंतर्गत नोटिस देकर पाबंद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया है कि आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में जानलेवा हमले का एक मामला पहले से पंजीकृत है । पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *