Home » Uncategorized » तरबूज खाने से पूरे परिवार की मौत! बाजार से खरीदें फल तो इन बातों का रखें ध्यान…

तरबूज खाने से पूरे परिवार की मौत! बाजार से खरीदें फल तो इन बातों का रखें ध्यान…

Oplus_131072

Food poisoning Mumbai:  मुंबई से एक दिल को झकझोर कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां पायधुनी इलाके में फूड पॉयजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिरयानी खाने के बाद परिवार ने तरबूज भी खाया था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, पायधुनी में फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। मौत से पहले परिवार के एक शख्स ने बताया था कि सभी ने करीब रात 10:30 बजे बिरयानी खाई थी और उसके बाद तरबूज खाया। इसके कुछ समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। फ़िलहाल पुलिस से सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली वजह का पता चलेगा।

मृतकों में बच्चे भी शामिल

मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकडिया (40), नसरीन डोकडिया (35), और उनकी बेटियों, आयशा (16) और जैनब (13) के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोगों ने अपने रिश्तेदारों के साथ रात को पार्टी की थी, जब रिश्तेदार चले गए तो परिवार के सभी लोगों ने तरबूज खाया और सो गए. सुबह जब लोग उठे तो सभी लोगों को पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्या थी, जिसके बाद उन्होंने अपने फैमिली डॉक्टर को दिखाया. इसके बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं आया और परिवार के लोगों की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. हालत इतनी बिगड़ गई कि लोगों का शरीर नीला पड़ने लगा. परिवार के चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.  डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि उनके शरीर में किसी प्रकार का टॉक्सिन गया है, जिससे उनकी मौत हुई है। बता दे कि फूड पॉइजनिंग तब होती है जब हम ऐसा खाना या पेय पदार्थ लेते हैं जिसमें हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी या जहरीले पदार्थ (टॉक्सिन्स) मौजूद होते हैं. यह समस्या अक्सर खराब, केमिकल्स के इस्तेमाल, या गलत तरीके से स्टोर किए गए खाने से होती है. फूड पॉइजनिंग होने पर पेट दर्द, उल्टी, दस्त, कमजोरी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. गंभीर मामलों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) भी हो सकती है. अगर समय पर इलाज न मिले तो फूड पॉइजनिंग जानलेवा हो सकती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए।

बाजार से तरबूज और अन्य फल खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

बाजार से फल खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले फल की बाहरी सतह को अच्छे से देखें कि कहीं उस पर कोई कट, दरार या सड़न के निशान तो नहीं हैं. पहले से कटे हुए फल खरीदने से बचें क्योंकि उनके अंदर भी केमिकल होने का खतरा हो सकता है. साथ ही खुले में रखे फल जल्दी खराब हो सकते हैं और उनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है. फल खरीदने के बाद उन्हें अच्छे से धोकर ही खाएं ताकि उन पर लगी गंदगी या केमिकल हट जाएं, क्योंकि आजकल फलों को पकाने के लिए काफी ज्यादा केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. हो सके तो फलों को गुनगुने पानी से भी धो सकते हैं, जिससे केमिकल्स अच्छे से साफ हो जाते हैं.

तरबूज हो लेकर बरतें खास सावधानी

गर्मियों में तरबूज खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसको लेकर कुछ सावधानी बरतनी जरूरी है. बाजार से लाए गए तरबूज को खाने से पहले उसे नॉर्मल टेंपरेचर पर ठंडा जरूर करें. गर्म फल खाने से बीमार पड़ सकते हैं. इसके अलावा सीधे धूप से आकर भी तरबूज को नहीं खाना चाहिए. तरबूज को अधिक मात्रा में खाने से भी बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12