Home » Uncategorized » जीडीसी सोलन की डॉ.भारती गुप्ता बनीं पीएचडी सुपरवाइज़र…

जीडीसी सोलन की डॉ.भारती गुप्ता बनीं पीएचडी सुपरवाइज़र…

सोलन: गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (GDC) सोलन के लिए गर्व का विषय है कि कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर (पॉलिटिकल साइंस) डॉ. भारती गुप्ता का नाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा जारी पीएचडी सुपरवाइज़र्स की सूची में शामिल किया गया है। अब वे शोधार्थियों को पीएचडी करवाने के लिए अधिकृत हो गई हैं। विशेष उल्लेखनीय है कि पॉलिटिकल साइंस विषय में पूरे हिमाचल प्रदेश से केवल 4 लोगों का ही चयन किया गया है, जिनमें डॉ. भारती गुप्ता का नाम भी शामिल है। यह उनकी उच्च शैक्षणिक योग्यता और निरंतर मेहनत का परिणाम है।डॉ. भारती गुप्ता धार गांव (जुब्बल, शिमला) से संबंध रखती हैं और इस उपलब्धि के साथ ही वे अपने क्षेत्र की पहली महिला बन गई हैं, जो पीएचडी सुपरवाइज़र के रूप में शोध कार्य का मार्गदर्शन करेंगी। इस कॉलेज परिवार और क्षेत्रवासियों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]