लाइव हिमाचल/कसौली : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी रामकुमार आज अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत चंडी पहुँचे। यहाँ उन्होंने न केवल जनता की समस्याओं को सुना, बल्कि करोड़ों की लागत से तैयार विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इससे पूर्व विधायक ने मां चंडी देवी के चरणों शीश नवाया। पूर्व प्रधान बलवंत ठाकुर ने बताया कि विधायक ने चंडी गांव, धारों की धार तक बने रास्तों व घरमौला खड पर सांवली गांव को जोड़ने वाले दो छोटे पुलों का उद्घाटन किया। विधायक ने सीबीएससी मॉर्डन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बने हॉल का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायक ने कहा कि चंडी व पट्टा स्वास्थ्य केंद्र में एक अन्य अतिरिक्त चिकित्सक की तैनाती की गई है ताकि लोगों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।उन्होंने कहा कि चंडी पंचायत में विभिन्न विकासध्मक कार्यों के लिए अभी तक पांच करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।विधायक ने चंडी चिकित्सालय में मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर उप निदेशक शिक्षा गोपाल चौहान, उप निर्देशिक रीता गुप्ता एलिमेंट्री, पूर्व प्रधान बलवंत ठाकुर, रमेश ठाकुर, सतीश कुमार, अंजू कुमारी, वीएसएलएम कॉलेज के सचिव चंद्र मोहन शर्मा, प्यारे लाल, धीरज कुमार, संजय शर्मा, राम स्वरूप ठाकुर, स्कूल की प्रधानाचार्य त्रिप्ता देवी, उप प्रधानाचार्य दर्शन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





