शिमला: हिमाचल प्रदेश में चंबा स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गेट के बाहर वीरवार सुबह नौ बजे से आउटसोर्स कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया। आउटसोर्स कर्मचारियों ने चंबा में मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। सुरक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के मुताबिक बीती रात एक मरीज के रिश्तेदारों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट कर दी। इतने पर भी उनका मन न भरने पर आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया। चिकित्सक के साथ हुए अभद्र व्यवहार और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट करने के विरोध स्वरूप उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया।





