Home » Uncategorized » आईफोन के लिए नाबालिग बेटे ने चुराए मां के गहने, करीब तीन लाख रुपये का ले लिया लोन

आईफोन के लिए नाबालिग बेटे ने चुराए मां के गहने, करीब तीन लाख रुपये का ले लिया लोन

Oplus_131072

हमीरपुर: पुलिस थाना नादौन के तहत दो दिन पूर्व गगाल में हुई गहनों की चोरी का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने चोरी के गहनों को नादौन स्थित निजी फाइनांस कंपनी से बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में अहम खुलासा हुआ है कि नाबालिग बेटे ने आईफोन खरीदने के साथ-साथ अन्य शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन गहनों की एवज में करीब तीन लाख रुपये का लोन लिया था।जानकारी के मुताबिक तीन अप्रैल को गगाल के मुकेश कुमार ने चोरी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने पत्नी के सोने के गहने घर की अलमारी से चोरी होने का आरोप अपने बेटे पर लगाया था। जांच के दौरान यह पाया है कि शिकायतकर्ता का बेटा नाबालिग है। पूछताछ में बताया कि उसने उक्त सोने के गहने कृष कौंडल निवासी गांव कुठार को दे दिए थे। कृष कौंडल ने अपनी बहन निशा कुमारी निवासी टिल्लू के साथ मिलकर इन गहनों को निजी फाइनांस कंपनी को नादौन शाखा में गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त किया। पुलिस ने गहनों को बरामद किया। सोने के गहनों का कुल वजन लगभग 31.77 ग्राम है। बरामद गहनों की पहचान शिकायतकर्ता की पत्नी ने की। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कृष कौंडल डीजे बजाने का काम करता है। एक शादी में नाबालिग लड़के की कृष कौंडल से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद इनकी आपस में दोस्ती हुई। उसके बाद ही उन्होंने गहने चोरी करने की योजना बनाई और उन गहनों की एवज में लोन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *