Home » Uncategorized » मंडी में पर्स की दुकान में भीषण आग:2 लोगों को सुरक्षित निकाला, लाखों का सामान जलकर राख…

मंडी में पर्स की दुकान में भीषण आग:2 लोगों को सुरक्षित निकाला, लाखों का सामान जलकर राख…

मंडी: हिमाचल की छोटी काशी मंडी के भगवान मोहल्ला में आज सुबह करीब 6 बजे एक पर्स की दुकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई और लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।आए@आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी लपटें दुकान के ऊपर बने मकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं, जिससे घर में मौजूद लोगों को छत पर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। जानकारी के अनुसार यह दुकान भगवान मोहल्ला निवासी हरीश शर्मा की है, जो इन दिनों सामान लेने के लिए प्रदेश से बाहर गए हुए हैं। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे करीब 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस के पास सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर नगर निगम की डिप्टी मेयर व स्थानीय पार्षद माधुरी कपूर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, शहरी चौकी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *