Home » Uncategorized » हिमाचल के चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त, भरमौर होली मार्ग बाधित…

हिमाचल के चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त, भरमौर होली मार्ग बाधित…

चंबा:हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर-होली मार्ग पर बड़ा हादसा सामने आया है. सिंयुर को जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल मंगलवार 7अप्रैल सुबह अचानक ध्वस्त हो गया. पुल टूटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुल के गिरने से क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, भरमौर से होली क्षेत्र को जोड़ने के लिए सिंयुर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था. पुल के ध्वस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है, जिससे कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग का क्षेत्रीय आवाजाही में अहम योगदान है, ऐसे में पुल गिरने से दैनिक जीवन और आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है. पहाड़ी क्षेत्रों में पहले भी भूस्खलन और पुल क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनसे सड़क संपर्क बाधित होता है. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही, क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। फिलहाल, पुल ध्वस्त होने से स्थानीय संपर्क मार्ग प्रभावित हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। गनीमत रही कि घटना के समय पुल पर कोई मजदूर या आम व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 8 बजे तेज गर्जना के साथ पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे गिरा, जिसने निर्माण स्थल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पुल का ढांचा भरभराकर गिर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. प्रशासन और संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर रहे हैं. जल्द वैकल्पिक व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं. स्थिति पर नजर बनी हुई है, राहत एवं बहाली कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है. इस पूरे घटना क्रम की जांच के लिए एसडीएम भरमौर को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *