Home » Uncategorized » प्रिंसिपल क्वालिटी कंट्रोल सोलन भरत शर्मा का किया स्वागत…

प्रिंसिपल क्वालिटी कंट्रोल सोलन भरत शर्मा का किया स्वागत…

Oplus_131072

सोलन : डाइट सोलन में प्रिंसिपल (क्वालिटी कंट्रोल) ज्वाइन करने वाले भरत चंद शर्मा का सोमवार को प्रिंसिपल (डाइट) गीतांजलि कश्यप ने प्रात:कालीन सभा में औपचारिक रूप से स्वागत किया। भरत शर्मा इससे पहले सीनियर सेकंडरी स्कूल (ब्वॉयज)सोलन में प्रवक्ता अर्थशास्त्र के रूप में सेवाएं दे रहे थे। 26 वर्षों की शिक्षा विभाग में सेवाओं के बाद वह प्रवक्ता से प्रदोन्नत होकर प्रिंसिपल बने हैं। उन्होंने सोलन में प्रिंसिपल क्वालिटी कंट्रोल, जो शिक्षा विभाग का निरीक्षण विंग में ज्वाइन किया है। जहां वे स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करेंगे। भरत शर्मा मूलत: अर्की उपमंडल के दाती बह्रामणा गांव के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *