लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोज आँजी के परिसर में केंद्र प्राथमिक पाठशाला व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के संयुक्त प्रयासों से शिक्षा विभाग द्वारा “मिशन व्हाइट अंब्रेला” (ढींगरी मशरूम) की विधिवत शुरुआत हुई। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोजआँजी जिला सोलन से मुख्यअतिथि निदेशक खुम्ब अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट डॉक्टर बी. एल. अत्री द्वारा की गई। आपको बता दें कि इस तरह के कार्यक्रम की ये पहली शुरुआत हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से हो रही है जो सोलन जिला के लिए गर्व का क्षण है। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा ढींगरी मशरूम प्रजाति को उगाने की पूरी जानकारी प्रैक्टिकल रूप मे दी गई जिसमें सभी बच्चों, MDM वर्कर अध्यापक वर्ग ने भी भाग लिया व इसे उगाने के गुर सीखे। मुख्यअतिथि ने विस्तार पूर्वक इस ढींगरी मशरुम को खाने के क्या-क्या लाभ है इसकी भी पूर्ण जानकारी दी। इस सुअवसर पर शिक्षा उपनिदेशक क्वालिटी डॉक्टर राजेंद्र वर्मा, शिक्षा उपनिदेशक एलिमेंट्री सोलन रीता गुप्ता, जिला उप शिक्षा अधिकारी कम जिला MDM नोडल अधिकारी, राजकुमार पाराशर, साइंस सुपरवाइजर अमरीश शर्मा, खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सोलन हरी राम चंदेल, भारतीय एयरटेल फाउंडेशन जिला समन्वयक सोहनलाल, इको फाउंडेशन संस्था के आशीष श्रेया जिला के अन्य सभी खण्डों के खंड शिक्षा अधिकारी परिसर स्कूल व अधीनस्थ पाठशालाओं के एम डी एम प्रभारी एम डी एम वर्कर व सभी अध्यापक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय केंद मुख्य शिक्षक वीरेंद्र चौहान व प्रधानाचार्य अशोक शर्मा को जाता है जिन्होंने इस ढींगरी मशरूम को तैयार करने के लिए पहल की ताकि तैयार मशरूम एम डी एम में बच्चों को परोसी जा सके। इस सकारात्मक सोच के पीछे जिला मिड डे मील नोडल अधिकारी राज कुमार पराशर की विशेष भूमिका रही है जिन के प्रयासों से आज ये शुरुआत की गई ताकि पाठशाला के बच्चों को पौषिटक विटामिन युक्त भोजन उपलब्ध कराया जा सके।





