Home » Uncategorized » Aaj Ka Panchang 2 April 2026: आज हनुमान जन्मोत्सव पर ध्रुव योग का अद्भुत संगम

Aaj Ka Panchang 2 April 2026: आज हनुमान जन्मोत्सव पर ध्रुव योग का अद्भुत संगम

Hindi Panchang 2 अप्रैल 2026: Hanuman Jayanti 2026: देशभर में आज हनुमान जयंती का पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. हनुमान जयंती को लेकर भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है, जगह-जगह भंडारे और भजन कीर्तन चल रहे हैं. हनुमान जयंती हर साल में 2 बार मनाई जाती है. वाल्मीकि रामायण के अनुसार, पहली हनुमान जयंती कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अर्थात नरक चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है, जिसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. जबकि दूसरी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को, जिसे हनुमान जयंती कहते हैं. लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि आखिर हनुमान जयंती साल में दो बार क्यों मनाई जाती है? आइए जानते हैं इसके पीछे धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं…

2 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 2 April 2026)

तिथि पूर्णिमा (1 अप्रैल 2026, सुबह 7.06 – 2 अप्रैल 2026, सुबह 7.41)
वार गुरुवार
नक्षत्र हस्त
योग ध्रुव
सूर्योदय सुबह 6.10
सूर्यास्त शाम 6.39
चंद्रोदय रात 7.07
चंद्रोस्त अस्त नहीं
चंद्र राशि कन्या
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 6.10 – सुबह 7.44
लाभ सुबह 10.51 – दोपहर 1.59
शाम का चौघड़िया
लाभ शाम 5.06 – रात 89.32
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 1.59 – दोपहर 3.32
यमगण्ड काल सुबह 6.10 – सुबह 7.44
गुलिक काल सुबह 9.18 – सुबह 10.51
विडाल योग सुबह 6.11 – शाम 4.17
आडल योग सुबह 6.10 – शाम 5.38
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 2 April 2026)
सूर्य मीन
चंद्रमा कन्या
मंगल मीन
बुध कुंभ
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

2 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  1. मेष: आज धैर्य से काम लें, जल्दबाजी से बचें और पारिवारिक मतभेद बातचीत से सुलझाएं.
  2. वृषभ: भावनाओं पर नियंत्रण रखें और पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.
  3. मिथुन: ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ नए अवसरों और संपर्कों का लाभ उठाएं.
  4. कर्क: भावनात्मक संतुलन बनाए रखें, पुराने काम पूरे करने से राहत मिलेगी.
  5. सिंह: आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता और सराहना मिलने के योग हैं.
  6. कन्या: वित्तीय मामलों में सावधानी रखें और काम को समय पर पूरा करें.
  7. तुला: संतुलन और शांति बनाए रखें, बातचीत से समस्याओं का हल मिलेगा.
  8. वृश्चिक: गंभीर सोच के साथ निर्णय लें, पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है.
  9. धनु: उत्साह के साथ नए काम शुरू करें, सफलता के अच्छे संकेत हैं.
  10. मकर: संतुलन बनाकर चलें और पुराने कार्यों को प्राथमिकता दें.
  11. कुंभ: नए विचारों पर काम करें, योजनाएं सफलता की ओर ले जाएंगी.
  12. मीन: नए अवसरों का स्वागत करें, सकारात्मक सोच से दिन बेहतर बनेगा.

आज का उपाय 

घर में सत्यनारायण की कथा, शाम को तुलसी के पास घी का दीपक लगाकर श्रीहरि का नाम जपें. मान्यता है इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.

आज का लकी कलर 

गुरुवार के दिन पीला रंग शुभ माना जाता है. पूजा में विष्णु जी को पीले रंग के फूल अर्पित करें. हनुमान जी को हलवे का भोग लगाएं।

एक हनुमान जयंती और दूसरी तिथि विजय अभिनंदन महोत्सव
हनुमान जयंती साल में दो बार क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे कई मान्यताएं हैं. दरअसल एक तिथि हनुमानजी के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है और दूसरी तिथि को विजय अभिनंदन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है. बाल्मिकी रचित रामायण के अनुसार, हनुमानजी का जन्म कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, दिन मंगलवार, स्वाति नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था. वहीं दूसरी तिथि यानी चैत्र पूर्णिमा से जुड़ी कथा के अनुसार, एक बार हनुमानजी सूर्य को फल समझकर खाने के लिए आगे बढ़ रहे थे. तभी देवराज इंद्र ने हनुमानजी को रोकने के लिए प्रहार किया, जिससे वे मूर्छित हो गए. हनुमानजी को पवनपुत्र भी कहा जाता है, इससे पवनदेव काफी क्रोधित हो गए और उन्होंने संपूर्ण सृष्टि की हवा रोक दी, जिससे चारों तरह हाहाकार मच गया, लोगों को सांस लेने में समस्या होने लगी. देवताओं की प्रार्थना पर ब्रह्माजी ने हनुमानजी को दूसरा जीवन दिया और देवताओं ने उनको अपनी शक्तियां दी. जिस दिन हनुमानजी को दूसरा जीवन मिला, उस तिथि को चैत्र पूर्णिमा तिथि. इसलिए इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में मनाई जाती है।

माता सीता ने भी दिया था वरदान
वहीं दूसरी पौराणिक कथा अनुसार, माता सीता ने हनुमानजी की भक्ती और समर्पण भाव को देखकर अष्ट सिद्धि नव निधि के साथ अमरता का वरदान दिया था. इसलिए कार्तिक माह में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. वहीं कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में यह पर्व अलग-अलग तिथियों पर भी मनाया जाता है, जो स्थानीय परंपराओं पर आधारित होता है. धार्मिक विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की सांस्कृतिक विविधता के कारण कई त्योहार अलग-अलग तिथियों पर मनाए जाते हैं, और हनुमान जयंती भी उसी का एक उदाहरण है. अलग-अलग क्षेत्रों में मान्यताओं और धार्मिक गणनाओं के आधार पर त्योहारों की तिथियों में बदलाव देखा जाता है. हनुमान जयंती के दिन भक्त उपवास रखते हैं और भगवान हनुमान से शक्ति, साहस और संकटों से मुक्ति की कामना करते हैं. इस दिन मंदिरों में लंबी कतारें लगती हैं और भक्त जय बजरंगबली के जयकारों के साथ पूजा करते हैं. इस प्रकार, हनुमान जयंती का साल में दो बार मनाया जाना किसी विरोधाभास का नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और विविध मान्यताओं का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *