Home » Uncategorized » जगजीतनगर‌ के पहलवान राहुल का नेशनल के लिए हुआ चयन…

जगजीतनगर‌ के पहलवान राहुल का नेशनल के लिए हुआ चयन…

Oplus_131072

कसौली/हेमेंद्र कंवर : ऊना में हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ ने अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इस दौरान प्रदेशभर से लगभग 110 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से 30 का चयन किया गया। जिसमें कसौली क्षेत्र के जगजीत नगर के पहलवान राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 61 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राहुल जो वर्तमान मे जगजीत नगर कुश्ती एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं, राहुल ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनका चयन 10 से 12 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में होने वाली अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिसमें वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके कोच और अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मनदीप मनु ने नेशनल टीम में चयनित होने पर राहुल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह चयन कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का फल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *