Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में पहली बार एयर शो का रोमांच, सुजानपुर के आसमान में ‘सूर्य किरण’ ने रचा इतिहास

हिमाचल प्रदेश में पहली बार एयर शो का रोमांच, सुजानपुर के आसमान में ‘सूर्य किरण’ ने रचा इतिहास

सुजानपुर : हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार आयोजित हुआ एयर शो आज सुजानपुर के आसमान में रोमांच, गर्व और देशभक्ति की नई कहानी लिख गया। भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध ‘सूर्य किरण एरोबेटिक टीम’ द्वारा बुधवार को सुजानपुर के मैदान के ऊपर शानदार एयर शो का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए करीब 25 हजार लोग मैदान में पहुंचे। भारतीय वायुसेना की इस विश्वस्तरीय टीम के 9 हॉक एमके-132 जेट विमानों ने सुबह करीब 11 बजे आसमान में उड़ान भरते हुए ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि हर किसी की निगाहें कुछ देर के लिए आसमान पर ही ठहर गईं। करीब आधे घंटे तक चले इस एयर शो में विमानों ने एक से बढक़र एक फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रदेशभर में इससे पूर्व कभी भी इस प्रकार का आयोजन नहीं हुआ है। दो दिन प्रस्तावित एयर शो से पहले दिन सूर्यकिरण टीम ने हॉक विमानों से विभिन्न एरोबेटिक करतब दिखाए। भारतीय वायु सेना के चार हॉक विमान चंडीगढ़ से उड़ान भरकर सुजानपुर पहुंचे और एयर शो में करतब दिखाकर विद्यार्थियों व दर्शकों का मनोरंजन किया। सुजानपुर स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि एयर शो के दौरान विमान चंडीगढ़ और आदमपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशनों से उड़ान भरकर सुजानपुर पहुंचे।  प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *