Home » Uncategorized » कांग्रेस को 24 अकबर रोड स्थित दफ्तर खाली करने का नोटिस…

कांग्रेस को 24 अकबर रोड स्थित दफ्तर खाली करने का नोटिस…

नेशनल डेस्क : कांग्रेस पार्टी को दिल्ली का ऑफिस खाली करने का नोटिस मिला है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, संपत्ति विभाग ने पार्टी को 28 मार्च 2026 तक 24 अकबर रोड स्थित कार्यालय को खाली करने का नोटिस दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा भवन में नया दफ्तर शिफ्ट होने के बाद भी कांग्रेस ने इस पुराने ऑफिस को खाली नहीं किया था, यहां भी पार्टी की गतिविधियां पहले की तरह ही चल रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस को यूथ कांग्रेस के दिल्ली ऑफिस 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस मिला है। पिछले 48 वर्षों से 24 अकबर रोड स्थित बंगले में कांग्रेस का मुख्यालय संचालित हो रहा है। हालांकि, पिछले साल कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन हो चुका है लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने 24 अकबर रोड वाला दफ्तर खाली नहीं किया है। यहां अब भी पहले की तरह पार्टी की गतिविधियां जारी हैं। नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस राहत के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पुष्टि की है कि यह नोटिस कुछ दिन पहले ही प्राप्त हुआ था, जिससे पार्टी के पास प्रतिक्रिया और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सीमित समय बचा है। एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया को बताया कि पार्टी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस फिलहाल यह भी देख रही है कि क्या सरकार से कुछ समय की मोहलत ली जा सकती है ताकि वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि पार्टी किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा में भेजकर उनके नाम पर आवास आवंटित कराने की कोशिश कर सकती है जिससे ऑफिस का संचालन जारी रखा जा सके। हालांकि, इसके लिए समय बहुत कम बताया जा रहा है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया उनकी सरकार में आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है और उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने आगे कहा, “संविधान की किताब में हजारों साल पुरानी सोच है, बीजेपी के लोग और मोदी जी बिरसा मुंडा जी की मूर्ति के सामने, अंबेडकर जी की मूर्ति के सामने, गांधी जी की मूर्ति के सामने हाथ जोड़ते हैं लेकिन बिरसा मुंडा जी जिस चीज के लिए शहीद हुए, उसकी रक्षा नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *