Home » Uncategorized » हिमाचल में भारी बर्फबारी: अटल टनल के पास फंसे 800 से ज्यादा वाहन, रेस्क्यू जारी

हिमाचल में भारी बर्फबारी: अटल टनल के पास फंसे 800 से ज्यादा वाहन, रेस्क्यू जारी

शिमला: प्रदेश में मौसम करवट लेने से लाहुल व मनाली के पर्यटन स्थलों पर भारी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल के अंदर-बाहर 12 किलोमीटर क्षेत्र में 800 से अधिक पर्यटक वाहन रविवार शाम से फंसे हुए हैं। सड़कों पर शीशे जैसी बर्फ जमने से वाहन स्किड कर रहे हैं, जिससे कई पर्यटकों को गाड़ियों में ही रात गुजारनी पड़ी। रोहतांग के पास एक फीट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। प्रशासन ने दोपहर 12 बजे तक 70 प्रतिशत लोगों को 4×4 वाहनों से रेस्क्यू कर मनाली पहुँचा दिया। बाकी 30% का कार्य जारी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा व पुलिस टीम रातभर मौके पर डटी रही, जबकि एसडीएम रमन कुमार सुबह चार बजे दोबारा पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *