Home » Uncategorized » Himachal Weather: हिमाचल में गिरा तापमान, फिर से लौटी ठंड, आज भी बिगड़ेगा मौसम…

Himachal Weather: हिमाचल में गिरा तापमान, फिर से लौटी ठंड, आज भी बिगड़ेगा मौसम…

Himachal Weather Update: प्रदेश में सोमवार को लगातार हुई बारिश बर्फबारी से अब अधिकांश क्षेत्रों के ठंडक बढ़ चुकी है. ऐसे में अब कई स्थानों में न्यूनतम तापमान फिर से माइनस में जा पहुंचा है. राजधानी शिमला में भी भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली. वहीं मौसम बिगड़ने से शिमला में दोपहर बाद ही घना अंधेरा छाया रहा. वहीं ऊपरी इलाको पर हुई बर्फबारी से पर्यटकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लाहौल स्पीति और अटल टनल रोहतांग घूमने गए पर्यटकों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित मनाली की और भेजा गया है. हालांकि शाम को माल  रोड मनाली में  बर्फबारी होने से सैलानियों ने खूब मस्ती की है. अटल टनल की ओर जाने वाली सड़क पर फिसलन को देखते हुए अब जिला प्रशासन के द्वारा नेहरूकुंड से अटल टनल की और वाहनों की आवाजाही पर अस्थाई रोक लगा दी गई है. खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए इस सड़क पर नेहरू कुंड से सोलंगनाला तक सिर्फ आपातकालीन वाहनों और स्थानीय लोगों को ही 4 – 4 वाहनों में जाने की अनुमति दी जाएगी. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में 17 मार्च की रात को उत्तर पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. जिसके प्रभाव से 17 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. 18 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ ही 19 मार्च को कुछ अलग अलग स्थानों पर एक या दो बार भारी बारिश/ बर्फबारी होने के आसार हैं. 19 और 20 मार्च को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी का ऑरेंज लेट जारी है. वहीं 21 और 22 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम साफ बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को किन्नौर जिले के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी है. शिमला, कुल्लू और लाहौल स्पीति के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है. चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में एक दो स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश की संभाना जताई गई है. इस दौरान कहीं कहीं पर बिजली चमकने के साथ गर्जन, तेज हवा (30-4 0 किमी प्रति घंटा की गति) चलने की भी संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. वहीं उसके बाद के अगले 24 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *