Home » Uncategorized » पत्रकार के साथ पुलिस की अभद्रता निंदनीय, प्रेस की आजादी पर हमला: जयराम ठाकुर

पत्रकार के साथ पुलिस की अभद्रता निंदनीय, प्रेस की आजादी पर हमला: जयराम ठाकुर 

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने हरियाणा के विधायकों की कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता की निंदा की है। दरअसल शिमला के छराबड़ा में हरियाणा कांग्रेस विधायकों की मूवमेंट को कवर कर रहे एक टीवी पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा कथित धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं, वहीं विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।जयराम ठाकुर ने कहा कि आख़िर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इतना विचलित और तनाव में क्यों है? हरियाणा कांग्रेस की लाज बचाने के लिए संविधान, लोक-लाज, मर्यादा और नैतिकता सबका गला घोंट रहे हैं। अब पत्रकारों को सड़क के किनारे खड़े होकर रिपोर्टिंग करने पर भी पुलिस बल प्रयोग करेगी? मुख्यमंत्री जी आख़िर क्या छुपाने की कोशिश हो रही है? यह प्रेस की आज़ादी पर हमला है। यह हमला सुक्खू सरकार की तानाशाही है। इस कृत्य के लिए मुख्यमंत्री माफ़ी मांगे और ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *