Home » Uncategorized » पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान में काबुल से कंधार तक बरसाए बम, 4 लोगों की मौत

पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान में काबुल से कंधार तक बरसाए बम, 4 लोगों की मौत

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। अफगानिस्तान में काबुल से कंधार तक बमबारी हुई और धमाकों की आवाज सुनी गई। पाकिस्तान के इस हमले में चार लोगों की मौत हुई है। एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की कि पाकिस्तान ने रात में हमला किया था। उन्होंने बताया कि उनकी सेनाओं ने पाकिस्तानी तालिबान समूह को निशाना बनाया। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खलील जादरान ने बताया कि राजधानी में घरों पर हुई बमबारी में चार लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, ‘पाकिस्तानी हमलों ने दक्षिणी प्रांत कंधार को भी निशाना बनाया, जहां प्रशासन के सर्वोच्च नेता रहते हैं।जबीहुल्ला मुजाहिद ने आगे लिखा, पूर्वी पक्तिया और पक्तिका प्रांतों पर भी हमले हुए, जिनकी सीमा पाकिस्तान से लगती है।’ पाकिस्तान का कहना है कि इस संघर्ष में उसने किसी भी आम नागरिक को नहीं मारा है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर क्यों किया हमला?

पाकिस्तान ने पिछले महीने फरवरी में अफगानिस्तान पर हवाई हमले करने शुरू किए थे। पाकिस्तान का दावा है कि अफगानिस्तान की तरफ से उस पर हमले बढ़ रहे हैं, इसलिए उग्रवाद को निशाना बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के इन आरोपों का खंडन किया है और इस बात से इनकार किया है कि उग्रवाद के लिए अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। अफगानिस्तान का कहना है कि उसका इसमें कोई हाथ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *