Home » Uncategorized » राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की नव्या ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा…

राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की नव्या ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा…

कसौली/हेमेंद्र कँवर : राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की आठवीं कक्षा की मेधावी छात्रा नव्या ने राज्य स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। इस सफलता के बाद नव्या को अब कक्षा 12 तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। बता दें कि यह परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है, जिसमें हजारों विद्यार्थी भाग लेते हैं, लेकिन चयन केवल मेधावी और परिश्रमी छात्रों का ही होता है। नव्या ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उसकी सफलता से विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेश ठाकुर सहित अन्य सभी शिक्षकों ने नव्या को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, उन्होंने कहा कि नव्या की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। यदि विद्यार्थी और शिक्षक दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति के साथ प्रयास करें तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। नव्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, विद्यालय प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों ने भी खुशी जताई है व उम्मीद व्यक्त की है कि वह भविष्य में भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *