लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय उच्च विद्यालय कनाह की दो छात्रा इशिका पुत्री ललित कुमार और सोनाक्षी पुत्री हरदेव ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एन एम एम एस परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा में पूरे हिमाचल प्रदेश से लगभग 9700 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें से सिर्फ 832 विद्यार्थियों ने ही इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक हर वर्ष ₹12000 की छात्रवृत्ति मिलेगी। वहीं इस बड़ी उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य ममता गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों,अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से ही हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।





