Home » Uncategorized » कुमारहट्टी क्षेत्र को मिली ए-ग्रेड आर्किटेक्ट कंसल्टेंसी की सौगात…

कुमारहट्टी क्षेत्र को मिली ए-ग्रेड आर्किटेक्ट कंसल्टेंसी की सौगात…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ी सकारात्मक खबर सामने आई है। जिला सोलन के कुमारहट्टी में अब ए-ग्रेड आर्किटेक्ट कंसलटेंसी की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो गई है। क्षेत्र में स्थापित आकार स्टूडियो के माध्यम से अब लोगों को आधुनिक और प्रोफेशनल वास्तु सेवाएं अपने ही क्षेत्र में मिलने लगी हैं। इस पहल का नेतृत्व युवा आर्किटेक्ट आर्यन कौशिक कर रहे हैं। जिन्होंने चंडीगढ़ में कई वर्षों तक सफलतापूर्वक कार्य करने के बाद पिछले दो वर्षों से कुमारहट्टी में अपना कार्यालय स्थापित किया है। अब वे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ हिमाचल में निवेश करने वाले बाहरी राज्यों के उद्यमियों को भी प्रोफेशनल सेवाएं दे रहे हैं। आकार स्टूडियो द्वारा मकान, होटल, रिसोर्ट, विला, होमस्टे और कमर्शियल बिल्डिंग्स के लिए डिजाइनिंग, प्लानिंग, 3D विज़ुअलाइज़ेशन, इंटीरियर-एक्सटीरियर डिजाइन, साइट कंसल्टेशन और प्रोजेक्ट गाइडेंस जैसी सभी सेवाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए लोगों को चंडीगढ़ या दिल्ली से आर्किटेक्ट हायर करने पड़ते थे जिससे समय और लागत दोनों बढ़ जाते थे। लेकिन अब पहाड़ी भू-संरचना और स्थानीय परिस्थितियों को समझने वाले विशेषज्ञ की सेवाएं यहीं किफायती दरों पर मिल रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षित और आधुनिक निर्माण को बढ़ावा मिलेगा जिससे पर्यटन उद्योग और रियल एस्टेट सेक्टर को नई गति मिल सकती है। यह पहल छोटे शहरों में भी बड़े शहरों जैसी उच्च स्तरीय पेशेवर सेवाओं की उपलब्धता का संकेत देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *