Home » Uncategorized » CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, उपचार के लिए एम्स दिल्ली पहुंचाया…

CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, उपचार के लिए एम्स दिल्ली पहुंचाया…

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ हुई। दोपहर के समय उन्हें स्टाफ द्वारा उपचार के लिए एम्स अस्पताल दिल्ली ले जाया गया। मुख्यमंत्री को चेकअप के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमाचल सदन लौट गए।
बताया जा रहा है मुख्यमंत्री आज दिल्ली में ही रहेंगे और रविवार को शिमला लौट सकते हैं। सुक्खू कैबिनेट के मंत्री भी दिल्ली से वापस अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए लौट आए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली गए हुए थे। सभी 19 फरवरी को दिल्ली गए थे, जहां 20 फरवरी को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान आरडीजी यानी राजस्व घाटना अनुदान बंद किए जाने से हिमाचल प्रदेश की गड़बड़ाई वित्तीय हालत पर चर्चा की गई। इसके अलावा एफटीए से सेब बागवानों को होने वाले नुकसान पर भी चर्चा हुई। राजस्व घाटना अनुदान बंद होने के बाद हिमाचल प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। बताया जा रहा है ग्रांट बंद होने से प्रदेश को सालाना करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। ऐसे में हिमाचल सरकार को बजट में कटौती करनी पड़ सकती है। ग्रांट को बहाल करने की मांग को लेकर सीएम सुक्खू कैबिनेट सहित दिल्ली गए हुए हैं। अब तबीयत खराब होने पर उनका कल रविवार को हिमाचल वापस  का कार्यक्रम बताया जा रहा है। बता दें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 19 फरवरी से पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली दौरे पर थे। 20 फरवरी को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने से प्रदेश की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से सेब बागवानों को होने वाले नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *