Home » Uncategorized » SSB जवान टिंकू कुमार लापता, एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद नहीं मिला कोई सुराग…

SSB जवान टिंकू कुमार लापता, एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद नहीं मिला कोई सुराग…

श्रीनगर: एसएसबी जवान टिंकू कुमार 24 घंटे से लापता हैं. बुधवार, दोपहर 1 बजे वो श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरे थे, लेकिन उसके बाद से वो लापता हैं. टिंकू कुमार 10 बटालियन एसएसबी बटमालू श्रीनगर के जवान थे. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. टिंकू कुमार 12 जनवरी से 10 फरवरी तक 30 दिनों की छुट्टी पर गए थे. 11 फरवरी को उन्हें 10 बटालियन में रिपोर्ट करना था. लेकिन श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है. इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के गडोल जंगल इलाके में भी 2 आर्मी कमांडो लापता हो गए थे. 6 अक्तूबर 2025 को लापता हुए दोनों जवान 5 पैरा के अग्निवीर थे. दोनों सैनिक गश्ती अभियान के दौरान लापता हो गए थे. दो-तीन दिन बाद उनमें से एक जवान का शव बरामद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12