किन्नौर: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार, 5 फरवरी को किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. सुबह करीब 4.00 बजे नींद के बीच महसूस किए गए झटकों से लोग चौंक गए और घरों से बाहर आ गए. गनीमत की बात यह रही कि भूकंप से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र किन्नौर क्षेत्र में 31.58° उत्तरी अक्षांश और 78.42° पूर्वी देशांतर पर स्थित था. भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया. झटके सुबह 3:59:52 बजे महसूस किए गए थे।





