बिलासपुर : झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र से संबंध रखने वाले भारतीय सेना की 16 मीडियम आर्टिलरी रेजिमेंट में सेवारत नायक अतुल शर्मा का अकस्मात निधन हो गया है। यह दु:खद सूचना मिलते ही जिला बिलासपुर की झंडूता तहसील के पैतृक गांव बलोह सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नायक अतुल शर्मा के चाचा सदाराम शर्मा ने फोन पर इसकी पुष्टि की। परिवार, रिश्तेदार और गांववासी इस अपूर्णीय क्षति से बेहद आहत हैं। नायक अतुल शर्मा का दाह संस्कार वीरवार सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव बलोह से भल्लू पुल के निकट शुक्र खड्ड पर होगा।





