Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने के आसार, 31 जनवरी से 3 फरवरी तक फिर बिगड़ेगा मौसम…

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने के आसार, 31 जनवरी से 3 फरवरी तक फिर बिगड़ेगा मौसम…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद वीरवार को मौसम साफ रहा। जिला कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला, चंबा और मंडी व सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। प्रदेश में वीरवार शाम तक 652 सड़कें और 669 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुल्लू, मनाली, लाहौल, स्पीति व पांगी क्षेत्र में 2500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राज्य के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, मंडी और सिरमौर के कई क्षेत्रों में सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 31 जनवरी की सुबह से मौसम में बदलाव आएगा। 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राज्य के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। एक फरवरी को बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक भी जा सकती है। चार फरवरी को पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है। उधर, वीरवार को सैलानियों को लेकर आ रही 100 से अधिक वोल्वो बसें पतलीकूहल से आगे नहीं जा सकीं। मनाली से केलांग फोर बाई फोर वाहनों के लिए सीमा सड़क संगठन ने बहाल कर दिया है। सैलानी सोलंगनाला तक ही जा रहे हैं। चंबा जिला में वीरवार को मौसम साफ रहा। भरमौर-पठानकोट हाईवे दुर्गेठी के समीप भूस्खलन के कारण चार घंटे तक बंद रहा। उधर, वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 14.2, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 23.0, नाहन में 19.3, सोलन में 20.0, मनाली में 6.8, कांगड़ा में 20.9, मंडी में 21.7 और हमीरपुर में 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र ने विस्तारित अवधि पूर्वानुमान के तहत 6 से 12 फरवरी तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। हिमाचल प्रदेश में जनवरी के दौरान सामान्य से 29 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। चंबा और किन्नौर जिला के अलावा सभी जिलों में सामान्य से अधिक बादल बरसे। एक से 29 जनवरी तक प्रदेश में 75.5 मिलीमीटर को सामान्य माना गया है। इस बार प्रदेश में 97.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर में सामान्य से 92 फीसदी, हमीरपुर में 95, कांगड़ा में 29, कुल्लू में 49, लाहौल-स्पीति में 46, मंडी में 1, शिमला में 26, सिरमौर में 81, सोलन में 133 और ऊना में 165 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]