Home » Uncategorized » शिक्षक के प्रेरणा भरे शब्द बदल देते हैं बच्चे की जिंदगी : गंधर्वा राठौड़

शिक्षक के प्रेरणा भरे शब्द बदल देते हैं बच्चे की जिंदगी : गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि किसी भी बच्चे की जिंदगी में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। शिक्षक के प्रेरणा भरे शब्द कई बार बच्चे की पूरी जिंदगी ही बदल देते हैं। इसलिए, विद्यार्थियों को नियमित रूप से शिक्षकों का मार्गदर्शन, उत्साहवर्द्धन एवं प्रोत्साहन मिलता रहना चाहिए। शिक्षक के मुख से निकले शब्द कई बार बच्चे पर माता-पिता से भी ज्यादा असर डालते हैं। बुधवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव चौकी जमवालां के राजकीय उच्च विद्यालय में कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत आयोजित साइकल वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के सवालों से चिढ़ना नहीं चाहिए, बल्कि बच्चे का सही मार्गदर्शन करते हुए उसके हर सवाल का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को साइकलें प्रदान करने का निर्णय लेकर बहुत ही सराहनीय पहल की है। इस कंपनी के बिजनेस प्रमुख अरुण सरीन हमीरपुर के ही निवासी हैं और यहां के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उपायुक्त ने कहा कि आज के दौर में बच्चों की फिजिकल एक्टीविटीज काफी कम हो गई हैं। अब चौकी जमवालां स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी साइकल के साथ काफी अच्छी शारीरिक कसरत करेंगे, जिससे वे फिजिकली फिट होंगे। उन्होंने कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी की ओर से कुल 68 विद्यार्थियों को साइकलें प्रदान कीं। इससे पहले, स्कूल की मुख्यध्यापक और कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी के बिजनेस प्रमुख अरुण सरीन ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा साइकल वितरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अरुण सरीन के परिजन और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]