नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बुधवार सुबह 8:45 बजे उनके चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में विमान सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों में पवार के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर शामिल थी। अजित की मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अजित की मौत पर शोक प्रकट करते हुए एक दिन के अवकाश और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। फडणवीस ने कहा, ‘महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का विमान दुर्घटना में जीवन खो देना बेहद दुखद है. राज्य में शोक की लहर है. उनके जैसा नेता खोना असाधारण क्षति है. निजी जीवन में वे मेरे अच्छे मित्र थे. हमने कई चुनौतियों का सामना साथ किया. जिस समय वे महाराष्ट्र के विकास में अहम योगदान दे रहे थे, उसी दौरान उनका जाना भारी नुकसान है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ दोनों ही थोड़ी देर में बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं. राज्य में आज सरकारी अवकाश घोषित किया गया है और तीन दिनों के शोक की घोषणा की गई है।





