Home » Uncategorized » पूर्व विधायक बंबर पर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ में घायल…

पूर्व विधायक बंबर पर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ में घायल…

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाले शूटर अमन को हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हरियाणा में भी कई केस दर्ज हैं, इसलिए हरियाणा सरकार ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। हिमाचल पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी। हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद अब बिलासपुर पुलिस भी उसे यहां लाएगी। इसके लिए सदर थाना बिलासपुर की टीम पीजीआई रवाना हो गई है। मुठभेड़ में उसकी टांग में गोली लगी है। इस कारण डाक्टरों ने उसे कम से कम 10 दिन तक कहीं न ले जाने को कहा है। अब बिलासपुर पुलिस शूटर अमन का पीजीआई में बयान लेगी और बाद में उसे यहां लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शूटर अमन बिलासपुर में वारदात करने के बाद अपना हुलिया बदलकर कुछ दिन कुल्लू रहा और उसके बाद हरियाणा की भाऊ गैंग में शामिल हो गया। इस दौरान उसने कई अपराधिक कार्य किए। वहीं पिछले माह उसने टकोली के एक शराब ठेके में गोलीबारी की थी। यहां बता दें कि अमन ने तीन साथियों के साथ मिलकर पिछले साल 14 मार्च 2025 को बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के आवास पर अंधाधुंध 12 गोलियां चलाई थीं। पूर्व विधायक बच गए थे लेकिन उनके पीएसओ संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में अमन के अलावा अन्य सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]