शिमला: हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने 23 जनवरी को कुछेक ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और शिमला जिला के कुछेक क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी के आसार है। IMD के अनुसार लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और शिमला जिले के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।
24 जनवरी को भी बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी. हालांकि फिलहाल अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. मैदानी इलाकों में शीतलहर के कारण रातें ठंडी बनी हुई हैं, जबकि शिमला, कुफरी और नारकंडा जैसे पर्यटन स्थलों पर रात का तापमान अपेक्षाकृत अधिक चल रहा है. मौजूदा वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिलहाल कमजोर पड़ गया है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल केवल ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. 21 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. IMD के पूर्वानुमान से प्रदेशवासियों को लंबे समय से चले आ रहे ड्राई स्पेल के टूटने की उम्मीद जगी है. मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही दूसरा WD सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है. प्रदेश में आखिरी बार 8 से 11 अक्टूबर के बीच अच्छी बारिश दर्ज की गई थी. इसके बाद से मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है.
-नवंबर में सामान्य से 96% कम बारिश
-दिसंबर में 99% कम
-जनवरी में अब तक 93% कम बारिश दर्ज की गई है
ऐसे में यदि बारिश और बर्फबारी होती है तो यह किसानों, बागवानों और पर्यटन उद्योग के लिए राहतभरी साबित होगी. बर्फबारी नहीं होने से हिमाचल पहुंचे पर्यटक भी अब तक निराश नजर आ रहे हैं.
5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में आज और कल शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।





