Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में दो कंपनियां संचालित करेंगी हेली टैक्सी सेवा, सप्ताह में सातों दिन मिलेगी सुविधा

हिमाचल प्रदेश में दो कंपनियां संचालित करेंगी हेली टैक्सी सेवा, सप्ताह में सातों दिन मिलेगी सुविधा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में दो कंपनियां हेली टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही हैं। हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। हेरिटेज एविएशन शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से भुंतर और रिकांगपिओ रूट पर सेवाएं देगी जबकि पवन हंस लिमिटेड चंडीगढ़-शिमला-मनाली और शिमला-रिकांगपिओ रूट पर सेवाएं देगी। उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत यह सेवाएं शुरू की जा रही हैं। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए टेंडर किए थे। हेलीटेक्सी सेवा के संचालन का 80 फीसदी खर्च केंद्र और 20 फीसदी प्रदेश सरकार वहन करेगी। शिमला से किन्नौर के लिए हेरिटेज एविएशन हफ्ते में सात दिन और पवन हंस लिमिटेड तीन दिन उड़ान भरेगी। हेरिटेज एविएशन शिमला-भुंतर, शिमला-रिकांगपिओ रूट पर सेवाएं देगी जबकि पवन हंस चंडीगढ़-शिमला-मनाली और शिमला-रिकांगपिओ रूट पर सेवाएं देंगी। शिमला से भुंतर के लिए रोजाना दो उड़ाने, (प्रति व्यक्ति किराया 3500 रुपये) जबकि शिमला से रिकांगपिओ के लिए रोजाना एक उड़ान (किराया 4000 रुपये) होगा। चंड़ीगढ-शिमला-मनाली और शिमला-रिकांगपिओ रूट पर पवन हंस लिमिटेड हफ्ते में तीन दिन सेवाएं देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *