Home » Uncategorized » अर्की में जियो टावर से चोरी का खुलासा, दूसरा आरोपी गिरफ्तार…

अर्की में जियो टावर से चोरी का खुलासा, दूसरा आरोपी गिरफ्तार…

सोलन: अर्की पुलिस ने रिलायंस जियो टावर से चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस अभियोग में दिनांक 26 दिसंबर 2025 को पहले आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मामले के आगामी अन्वेषण एवं पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की इस वारदात में एक अन्य व्यक्ति भी संलिप्त था। पुलिस थाना अर्की की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनूप पुंडीर पुत्र ईशाम सिंह, निवासी जागृति विहार, तहसील व जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अनूप पुंडीर पहले रिलायंस जियो टावर कंपनी अर्की में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था, लेकिन उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। नौकरी समाप्त होने के बाद वह मेरठ चला गया। दिनांक 08 दिसंबर 2025 को आरोपी अपने भाई के साथ मेरठ से अर्की पहुंचा और दोनों ने मिलकर जियो कंपनी की साइट से तीन बैटरियां (Coslight 100 AH) और दो रेक्टिफायर चोरी कर लिए।पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *