Home » Uncategorized » Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर तेज, सोलन सहित पांच स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में, जानें पूर्वानुमान…

Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर तेज, सोलन सहित पांच स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में, जानें पूर्वानुमान…

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने से ऊपरी इलाकों में फिर बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिला है. ऐसे में कुल्लू जिले के मणिकर्ण घाटी केे तोष में भी देर शाम बर्फ के फाहे आसमान से गिरते नजर आए. ऐसे में इन दिनों तोष पहुंचे पर्यटकों ने भी अचानक बदले इस मौसम का जमकर लुत्फ उठाया. वहीं बात करें प्रदेश के मैदानी इलाकों की तो रविवार को सुंदरनगर में घना कोहरा छाया रहा, मंडी और पांवटा साहिब में मध्यम कोहरा रहा. जबकि बिलासपुर और ऊना में हल्का कोहरा छाया रहा. वहीं कांगड़ा में सबसे अधिक शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला. ऐसे में यहां शीत दिवस रहा. ऐसे में प्रदेश के 4 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में जा पहुंचा है. कुकुमसेरी, ताबो, कल्पा और रिकांगपिओ में पारा माइनस में रिकार्ड किया गया है. वहीं सुंदरनगर, ऊना और नाहन में एक समान न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश के 16 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है. प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अब फिर मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी है. ऐसे ने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 5 और 6 जनवरी को उन्हें पहाड़ों पर एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. हालांकि सप्ताह के शेष दिनों पर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा. वहीं मैदानी इलाकों में भी कोहरा छाया रहने को लेकर अलर्ट जारी है. ऐसे में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी , सोलन  और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी है. इस दौरान 5 जनवरी से 8 जनवरी तक निचले मैदानी क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है। वहीं अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनो में राज्यभर में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और उनसे सटे मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *