Home » Uncategorized » लचर कानून व्यवस्था और माफिया राज के लिए जाना जाएगा साल 2025: डॉ. राजीव बिंदल

लचर कानून व्यवस्था और माफिया राज के लिए जाना जाएगा साल 2025: डॉ. राजीव बिंदल

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि साल 2025 हिमाचल प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था के लिए जाना जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और नशा माफिया के कई मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशा माफिया, खनन माफिया, रेत माफिया और वन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं। इसके साथ ही गैंगवार जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि साल 2025 के दौरान आपराधिक घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे साफ है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

डॉ. बिंदल ने इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक यह मामला सुलझ नहीं पाया है, जबकि वह एक ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने आगे कहा कि साल 2025 हिमाचल प्रदेश में आपदा के दर्दनाक जख्म भी छोड़ गया। प्राकृतिक आपदाओं में सैकड़ों लोग बेघर हुए, लेकिन सरकार प्रभावितों तक समय पर राहत पहुंचाने में पूरी तरह नाकाम रही। इस दौरान सरकार का रवैया नकारात्मक और असंवेदनशील रहा। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि साल के अंत में चिकित्सा क्षेत्र में घटी घटनाओं ने भी प्रदेश को शर्मसार किया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]