Home » Uncategorized » Silver Price Hike: एक दिन में 10 हजार से अधिक बढ़े चांदी के रेट…

Silver Price Hike: एक दिन में 10 हजार से अधिक बढ़े चांदी के रेट…

नेशनल डेस्क: दिसंबर को चांदी के बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत में 10,000 रुपये से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। निवेशकों और व्यापारियों के लिए यह अचानक आई तेजी किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

चांदी की मौजूदा कीमत

आज सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी की कीमत 2,50,149 रुपये पर पहुंच गई। हाल ही में चांदी ने 2,47,194 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम और 2,54,174 रुपये प्रति किलो का अधिकतम स्तर पार किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी में यह तेजी मुख्य रूप से सप्लाई में कमी और मांग में बढ़ोतरी के कारण आ रही है। त्योहारी मौसम और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने भी कीमतों को ऊंचा धकेला है। सप्लाई में कमी की स्थिति जारी रहने तक चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि चांदी में निवेश करने वाले लोग बाजार की स्थितियों पर नजर रखें। अचानक आई तेजी अवसर भी है और जोखिम भी, इसलिए सही समय और सही मात्रा में निवेश करना जरूरी है। चांदी का बाजार फिलहाल उत्साहपूर्ण और अस्थिर दोनों ही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कीमतें किस दिशा में जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *