Home » Uncategorized » नए साल पर बर्फबारी के आसार, 31 दिसंबर को शिमला-मनाली में भारी स्नोफॉल का अलर्ट…

नए साल पर बर्फबारी के आसार, 31 दिसंबर को शिमला-मनाली में भारी स्नोफॉल का अलर्ट…

Himachal Weather: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिमाचल प्रदेश का रुख करने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 31 दिसंबर को शिमला, मनाली, लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुल्लू और कांगड़ा समेत कई पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी देखने को मिलेगी. इससे नए साल का स्वागत बर्फ की चादर के साथ होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में 30 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके असर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 30 दिसंबर की रात से ही बर्फबारी शुरू हो सकती है, जबकि 31 दिसंबर को भारी स्नोफॉल होने के प्रबल आसार हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नए साल की शुरुआत बदले हुए मौसम के साथ होगी. 30 दिसंबर से उच्च और मध्य पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है. वहीं 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है. हालांकि, 28 और 29 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इस दौरान मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की आशंका है. बिलासपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *