Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में ठंड के साथ-साथ अब कोहरे ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के सात जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. बिलासपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट, जबकि ऊना, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. कोहरे के चलते यातायात सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
शिमला, ऊना और कांगड़ा का तापमान
शिमला:
26 दिसंबर: अधिकतम 18°C, न्यूनतम 9°C
27 दिसंबर: अधिकतम 17°C, न्यूनतम 9°C
ऊना:
26 दिसंबर: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 7°C
27 दिसंबर: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 7°C
कांगड़ा:
26 दिसंबर: अधिकतम 22°C, न्यूनतम 6°C
27 दिसंबर: अधिकतम 22°C, न्यूनतम 7°C
तापमान में नहीं आया बड़ा बदलाव
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा. कहीं भी बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई. न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है.
सबसे कम न्यूनतम तापमान: कुकुमसेरी में -6.3°C
सबसे अधिक अधिकतम तापमान: ऊना में 24.4°C
30–31 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से 28 दिसंबर के बाद उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है. वहीं 30 और 31 दिसंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी व बारिश का पूर्वानुमान है. हालांकि, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अधिकतर शुष्क बने रहने की उम्मीद है।





