Home » Uncategorized » हिमाचल पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, टलेंगे या होंगे चुनाव, आज होगा बड़ा फैसला…

हिमाचल पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, टलेंगे या होंगे चुनाव, आज होगा बड़ा फैसला…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की दिशा में आज सोमवार को शिमला स्थित हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस संबंध में याचिका दायर की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अपना जवाब दायर कर दिया है। उधर सरकार की ओर से भी जवाब देने की सूचना है। चुनाव में देरी को लेकर याचिका दायर की गई है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों से जवाब दायर करने को कहा था। सभी की नजरें सोमवार को आने वाले आदेश पर टिकी हैं, जिसके आधार पर चुनाव कब होने हैं यह तय होगा। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है और निर्धारित नियमों के अनुसार इससे पूर्व चुनाव करवाए जाने आवश्यक है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत पंचायती राज संस्थाओं आर शहरी निकायों के चुनाव समय पर करवाने के लिए छह माह पूर्व अगस्त में चुनावी प्रक्रिया को शुरू कर दिया। इसके तहत पुनर्सीमांकन के अलावा मतदाता सूचियों को बनाने का कार्य शुरू किया। इस बीच 8 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता की तरफ से आपदा प्रबंधन अधिनियम को लागू कर ये कहा गया कि राहत व आपदा से निपटने सड़क मार्ग बहाल होने के बाद पंचायत चुनाव होंगे, ताकि कोई मतदान से वंचित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *