Home » Uncategorized » दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस लौटा विमान…

दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस लौटा विमान…

शिमला: दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. एयर इंडिया की AI887 फ्लाइट ने सुबह 6:10 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी दिक्कत आ गई. इसके बाद, मानक संचालन प्रक्रियाओं (Standard Operating Procedures) का पालन करते हुए विमान को वापस दिल्ली ही लौटा लिया गया. फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के अनुसार, विमान लगभग 6:52 बजे दिल्ली वापस आ गया था।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

प्रवक्ता ने अपने बयान में आगे कहा, ‘विमान की आवश्यक जांच की जा रही है, ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके. दिल्ली में मौजूद एयर इंडिया की ग्राउंड टीम फंसे हुए यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान कर रही है और कंपनी ने यात्रियों को जल्द से जल्द मुंबई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. वहीं, इस घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लिया है. मंत्रालय ने बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-887 में उड़ान भरने के तुरंत बाद आई तकनीकी खराबी की घटना का संज्ञान लेते हुए कंपनी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और डीजीसीए को गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है. एयरलाइन को यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने और उन्हें अगली उड़ानों में समायोजित करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *