Home » Uncategorized » किसानों से डिजिटल फसल सर्वेक्षण में पंजीकरण का आग्रह…

किसानों से डिजिटल फसल सर्वेक्षण में पंजीकरण का आग्रह…

सोलन: कृषि उप निदेशक सोलन डॉ. देव राज कश्यप ने ज़िला के किसानों से आग्रह किया है कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अपना पंजीकरण सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा और मुआवज़ा, बेहतर कृषि प्रबंधन, आदानों का न्यायसंगत प्रयोग, स्मार्ट खेती, पारदर्शिता व दक्षता, भविष्य के डाटाबेस, पात्रता व लाभ वितरण में आसानी तथा स्टीक उत्पादन अनुमान की सुविधा के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक है। डॉ. देव राज कश्यप ने कहा कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए सर्वेयर किसानों से खेतों में बोई गई फसलों, सिंचाई का तरीका व अन्य जानकारी हासिल करेंगे। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि सरकारी योजनाओं, अनुदान और फसल के सही दाम प्राप्त करने के लिए सर्वेयर को स्टीक जानकारी प्रदान करने में सहायक बनें। उन्होंने कहा कि किसान डिजिटल फसल सर्वेक्षण की नवीनतम अपडेट के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट http://agriculture.hp.gov.in  का अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपने क्षेत्र के पटवारी से सम्पर्क में रहने का आग्रह भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]