Home » Uncategorized » डग्शाई में छात्रों को चिट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

डग्शाई में छात्रों को चिट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: जिला के पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी डग्शाई की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। घटना 17 दिसंबर 2025 की है, जब पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और अपराध रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली कि एक युवक पंचकूला से नशे की खेप लेकर आया है और वह एमएमएम एंड सीएच (MMM&CH) संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को यह नशा बेचने की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर दबिश देकर उक्त युवक को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी की पहचान 19 वर्षीय केतन राव, पुत्र श्री प्रकाश चंद के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदर नगर का निवासी है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 3.44 ग्राम हेरोइन बरामद की। यह मामला इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि आरोपी स्वयं अभी युवा है और वह मेडिकल कॉलेज के छात्रों को नशे के जाल में फंसाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस की तत्परता से नशे की यह खेप छात्रों तक पहुँचने से पहले ही पकड़ ली गई। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क और नशे के स्रोत का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, जाँच अधिकारी आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]