Home » Uncategorized » परवाणू पुलिस की सतर्कता: पुलिस ने भगोड़े अपराधी को कालका से दबोचा

परवाणू पुलिस की सतर्कता: पुलिस ने भगोड़े अपराधी को कालका से दबोचा

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/परवाणू: जिला की परवाणू पुलिस के घोषित अपराधी प्रकोष्ठ की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भगोड़े आरोपी राकेश कुमार उर्फ तिलकधारी को कालका से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परवाणू के सेक्टर-3 स्थित गाँव पुरला का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 209 के तहत आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले की पृष्ठभूमि की जांच में सामने आया है कि राकेश कुमार एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में पुलिस थाना परवाणू में आबकारी अधिनियम के तहत वर्ष 2017 और 2018 में दो अलग-अलग मामले दर्ज थे। इन मामलों में पुलिस ने उससे 34 बोतलें अवैध देशी शराब बरामद की थी। हालांकि, आरोपी को इन मामलों में जमानत मिल गई थी, लेकिन ट्रायल के दौरान वह जानबूझकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय द्वारा बार-बार आदेश जारी करने के बावजूद उपस्थित न होने पर उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, पुलिस की सतर्कता से उसे कालका से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश कुमार को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]