Home » Uncategorized » Himachal Weather: माैसम ने बदली करवट, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी…

Himachal Weather: माैसम ने बदली करवट, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी…

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। रोहतांग, कुंजम दर्रा और शिंकुला दर्रा और बारालाचा दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में और कमी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला, कुल्लू, लाहाैल घाटी सहित अन्य भागों में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। राज्य में 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो, कुकुमसेरी का पारा माइनस में है। मंडी जिले में हल्का कोहरा दर्ज किया है। उधर, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। जलाशयों और निचले इलाकों में सुबह और शाम के समय दृश्यता बेहद कम रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार तक थम रही है।। कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। मौसम विभाग ने 18 व 19 दिसंबर को भी जलाशयों से सटे जिलों में सुबह और शाम को कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में चढ़ते पारे के बीच बुधवार को धर्मशाला में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। बुधवार का दिन धर्मशाला में दिसंबर के दौरान सबसे अधिक गर्म रहा। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज हुआ, इससे पूर्व साल 2010 में 25.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ था।

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा गया है। इसके प्रभाव से हिमाचल के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कई भागों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिला शामिल है। आज भी उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 22 दिसंबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]