Home » Uncategorized » ओल्ड ऐज हेल्पलाइन एसोसिएशन ने प्रशासन की अतिक्रमण मुहिम का किया समर्थन…

ओल्ड ऐज हेल्पलाइन एसोसिएशन ने प्रशासन की अतिक्रमण मुहिम का किया समर्थन…

सोलन: ओल्ड ऐज हेल्पलाइन एसोसिएशन ने ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा सोलन शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान कार्यान्वित करने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
एसोसिएशन की आज यहां मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया। वहीं बैठक की अध्यक्षता शैलेंद्र कंवर ने की। उन्होंने कहा कि बैठक में सोलन शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए ज़िला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से वरिष्ठ नागरिकों, रोगियों, बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने आशा जताई कि जन साधारण की सुविधाओं को देखते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज खुल्लर, महासचिव आर.सी. नेगी सहित सदस्य डॉ. रॉय, रमेश कुमार, डॉ. अनिल कपूर, बी.एल. गोयल, जी.डी. भार्गव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]